Wednesday, 1 April 2020

अति महत्वपूर्ण : उत्तर प्रदेश के पडरौना में आग में जल कर प्रवासी मजदूर केदो बच्चों की मौत, आधा दर्जन घर खाक

अति महत्वपूर्ण
सेवा में,                                             1 अप्रैल, 2020
श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
नई दिल्ली |
महोदय,

      आपका ध्यान दिनांक 31 मार्च, 2020 के ऑनलाइन समाचार पोर्टल “www. gorakhpurnewsline.com” के इस खबर “आग में जल कर प्रवासी मजदूर के दो बच्चों की मौत, आधा दर्जन घर खाक” की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ | उत्तर प्रदेश के  पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के गंभीरिया गांव के बसंतपुर टोला में मंगलवार को एक घर में आग लगने से प्रवासी मजदूर के दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गयी। आग में एक गाय भी बुरी तरह झुलस गयी। आग से आधा  दर्जन से अधिक रिहायशी सी घर जल कर खाक हो गये।

      अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि अविलम्ब मृतकों के परिवार और घायलों को मुआवजा दिलाते हुए घायलों का निःशुल्क इलाज करते हुए उनके परिवार को सभी मूलभूत सुविधाए अविलम्ब मुहैया कराये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित करने की कृपा करे |


संलग्नक :
1.       ऑनलाइन समाचार पोर्टल “द वायर” का लिंक


भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी
सीईओ
मानवाधिकार जननिगरानी समिति
+91-9935599333

image.png
आग में जल कर प्रवासी मजदूर के दो बच्चों की मौत, आधा दर्जन घर खाक
ago 21 hours
90 Views
image.png
 कुशीनगर. पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के गंभीरिया गांव के बसंतपुर टोला में मंगलवार को एक घर में आग लगने से प्रवासी मजदूर के दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गयी। आग में एक गाय भी बुरी तरह झुलस गयी। आग से आधा  दर्जन से अधिक रिहायशी सी घर जल कर खाक हो गये।
त्रिलोकपुर खुर्द के ग्राम प्रधान प्रभु खटिक का बेटा तुफानी कुछ वर्षों से गंभीरिया गांव के बसंतपुर टोला  में घर बनाकर परिवार के साथ रहता है। तुफानी अपने रोजी रोटी के चक्कर में बाहर कमाने गया है। उसकी पत्नी कोरोना बीमारी के भय से मंगलवार सुबह 11 बजे बेटी (5 ) और बेटा सुजीत ( 3 वर्ष )  को घर रहने को कह बाहर से ताला लगा कर गाय के चारा के लिए गन्ना छीलने  चली गयी। कुछ देर बाद ही घर में तेज आवाज के साथ आग लग गयी. लोगों के अनुसार दोनों बच्चों ने घर में रखे गैस सिलेंडर से चूल्हा जलाकर कुछ भून रहे थे। लोगों के अनुसार इसी से आग लगी.
image.png
जब तक लोग आग पर काबू पते आध दर्जन घर खाक हो गए.  दोनों बच्चे भी आग में झुलस गए. खेत से भाग कर बच्चों को बचाने आयी मां भी झुलस  गयी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी.
आग में रामनाथ,सोनू गौङ,चुनमुन ,अमीन और तुफानी घर जले हैं. घटना की सूचना मिलने पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी,एसपी विनोद मिश्र, पीडी संजय पांडेय, एसडीएम, एडीशनल एसपी आदि मौके पर पहुंच गये। जिलाधिकारी ने कहा राजस्व विभाग द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी योजनाओं से पीड़ितों को राहत मुआवजा दिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment