Friday, 8 May 2020

उत्तरप्रदेश के वाराणसी जिले के सिगरा थानान्तर्गत शहरीय क्षेत्र लल्लापुरा में ऐसेपरिवार है जिनका डिजिटल राशन कार्ड बना था लेकिन किसी कारण से कट गया और पिछले कईमहीने से राशन न मिलने से इन परिवारों को लाक डाउन के समय उन्हें राशन व अन्यजरुरी चीजे उपलब्ध करवाने के सन्दर्भ में


From: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>
Date: Tue, May 5, 2020 at 9:57 PM
Subject: उत्तरप्रदेश के वाराणसी जिले के सिगरा थानान्तर्गत शहरीय क्षेत्र लल्लापुरा में ऐसेपरिवार है जिनका डिजिटल राशन कार्ड बना था लेकिन किसी कारण से कट गया और पिछले कईमहीने से राशन न मिलने से इन परिवारों को लाक डाउन के समय उन्हें राशन व अन्यजरुरी चीजे उपलब्ध करवाने के सन्दर्भ में
To: <cmup@nic.in>
Cc: <dmvar@nic.in>, <dsovns08@gmail.com>, <foodsupplyup@gmail.com>, pvchr.india <pvchr.india@gmail.com>, Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>


सेवा में                                     5 मई, 2020

माननीय मुख्य मंत्री महोदय

उत्तर प्रदेश सरकार,

लखनऊ |

विषय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सिगरा थानान्तर्गत शहरीय क्षेत्र लल्लापुरा में ऐसे परिवार है जिनका डिजिटल राशन कार्ड बना था लेकिन किसी कारण से कट गया और पिछले कई महीने से राशन न मिलने से इन परिवारों को लाक डाउन के समय उन्हें राशन व अन्य जरुरी चीजे उपलब्ध करवाने के सन्दर्भ में |

महोदय,

आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सिगरा थानान्तर्गत शहरीय क्षेत्र लल्लापुरा में ऐसे परिवार है जिनका डिजिटल राशन कार्ड बना था लेकिन किसी कारण से कट गया और पिछले कई महीने से राशन नहीं मिल रहा है | जिसके करब इस लॉक डाउन के दौरान लोगो को एक समय का भी भोजन जुटा पाना कठिन होता जा रहा है |

कई ऐसे परिवार है जो रोज दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है | जिससे उन्हें रोज मजदूरी मिलने के पश्चात् ही वो अपने दैनिक जरूरतों के सामान को खरीद पाते है | परन्तु दिनांक 23 मार्च 2020 से पूरे प्रदेश में चल रहे लाक डाउन के कारण यहाँ पर कई ऐसे परिवार है जिनके पास आज के समय में खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुए खरीदने के लिए न तो पैसे है और ना ही कोई विकल्प है | ऐसी स्थिति में ये परिवार भुखमरी के कगार पर पहुच सकता है | इनमे से कुछ विकलांग भी है |

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर व मानवीय मांग को संज्ञान में लेते हुए जरूरतमंद परिवारों को अविलम्ब राशन व अन्य आवश्यकता की वस्तुए निःशुल्क अविलम्ब जिला प्रशासन द्वारा पहुचने की कृपा करे जिससे इस संकेट के समय में इन परिवारों के जीवन की रक्षा हो सके  

 

संलग्नक :

1.      परिवारों की सूची 

क्रम

नाम

पता

डिजिटल राशन कार्ड संख्या

यूनिट

दुकान संख्या

1

जरीना बेगम

लाल्ल्पुरा

119710255813

7

10671043

2

नाजिया

लाल्ल्पुरा

119710272075

4

 

3

राहत परवीन

लाल्ल्पुरा

119710255430

4

 

4

इरम अफरोज

लहन्गपूरा

119710333736

2

100100200896

5

मुनवर बानो

लाल्ल्पुरा

119740172262

7

10671027

6

नाजिया

लल्लापुरा

119710272075

4

 

7

खालिदा रफत

लल्लापुरा

119710234062

5

10671043

8

यस्मिन बानो

लहन्गपुरा

119740146267

3

 

प्रतिलिपि :

1.      जिलाधिकारी वाराणसी |

2.      जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

3.      जिला आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Website: www.pvchr.asia 
Blog: www.pvchr.blogspot.com

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 

 

 

 

 

 



--
Lenin Raghuvanshi
Founder and CEO
People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)
An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008
SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India
Mobile no.+91-9935599333
Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

शुभ-मंगलकी सौगात देने वाली तालि‍यां खामोश हैं, अब तो हाथ जोड़कर येकि‍न्‍नर कर रहे बस ये अपील


From: PVCHR Communication <cfr.pvchr@gmail.com>
Date: Sun, May 3, 2020 at 10:59 AM
Subject: शुभ-मंगलकी सौगात देने वाली तालि‍यां खामोश हैं, अब तो हाथ जोड़कर येकि‍न्‍नर कर रहे बस ये अपील
To: <cmup@nic.in>
Cc: <dmvar@nic.in>, lenin <lenin@pvchr.asia>



 

सेवा में,

 श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय,

 उत्तरप्रदेश सरकार,

 लखनऊ |

महोदय,

हम आपका वाराणसी न्यूज़ में दिनांक 2 मई, 2020 को प्रकाशित ख़बर शुभ-मंगल की सौगात देने वाली तालि‍यां खामोश हैं, अब तो हाथ जोड़कर ये कि‍न्‍नर कर रहे बस ये अपील https://varanasinews.today/varanasi-news/the-blessings-of-auspiciousness-are-silent-now-these-people-are-folding-their-hands-with-just-this-appeal/ की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ|

अख़बार में प्रकाशित ख़बर के अनुसार शहर के हुकुलगंज इलाके में रहने वाली सुंदरी किन्नर के साथ 30 किन्नर और रहती हैं जो बधाई गाने और ट्रेन में मांगने का काम करती हैं। सुंदरी ने बताया कि लॉकडाउन देश की आवश्यकता थी और यह लगाकर मोदी जी ने बहुत ही सही फैसला लिया पर ये इतने दिन रहेगा इस बात का हमे तनिक भी अंदाज़ा नही था। हमारे सारे काम बंद हैं ना कहीं मांगलिक आयोजन हो रहे हैं और नाही कहीं किसी के यहां संतान होने पर हम जा पा रहे हैं। साथ ही ट्रेन भी बंद है। ऐसे में हमारे सामने खाने के लाले पड़े हैं।

सुंदरी के साथ रहने वाली नाज़िया किन्नर की आंखें मीडिया को देख छलक उठीं। नाज़िया ने हांथ जोड़कर विनती की कि शासन हमारी मदद करे। हम किराए के मकान में रहते हैं। 38 दिन से हमारी कमाई शून्य है। राशन की किल्लत सबसे ज़्यादा है। सब समाज की तरह हमारे समाज के लिए भी अधिकारी सोचें और हमे सुविधा उपलब्ध कराएं।

सुंदरी किन्नर ने बताया कि आस-पास के गरीबों की हम लोगों ने मदद की लेकिन अब हमारे पर अपना खुद का घर चलाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमारी मदद स्थानीय प्रशासन को करना चाहिए।

ट्रांस जेंडर के लिए कानून बनाकर सरकारें शायद उन्हें भूल गयी हैं। तभी हर वार्ड से बनी लिस्ट राशन के लिए इनका नाम पार्षदों ने नहीं भेजा। या फिर किसी अधिकारी को इनका ख्याल नही आया। फिलहाल इन सभी को सरकारी मदद की आस है और हमे उम्मीद है कि स्थानीय प्रशासन इनकीं हर संभव मदद करेगा।

 


अतः आपसे निवेदन है कि उक्त मामले में अविलम्भ कार्यवाही का आदेश करे जिससे किन्नर समुदाय को राहत सामग्री उपलब्ध करा सके|

भवदीय

 

लेनिन रघुवंशी

संयोजक

मानवाधिकार जननिगरानी समिति

 

 

शुभ-मंगल की सौगात देने वाली तालि‍यां खामोश हैं, अब तो हाथ जोड़कर ये कि‍न्‍नर कर रहे बस ये अपील

By

Rajesh Agrahari

-

May 2, 2020

https://varanasinews.today/wp-content/uploads/2020/05/varanasi-kinnar.jpeg

विज्ञापन

https://varanasinews.today/wp-content/uploads/2020/02/Insert-Article-.gif

वाराणसी। लॉकडाउन लगते ही गरीबों की मदद करने के लिए हजारों हाथ देश और शहर में उठे। लोग दिन रात मेहनत कर घूम घूम कर ज़रूरतमंदों को राशन और भोजन बांटते देखे गए। ज़िला प्रशासन ने भी लोगों को राशन की किट बंटवाई पर आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई भी मदद नही मिली, जबकि उनकी आय का साधन बंद हुए आज 38 दिन हो गए हैं।

विज्ञापन

हम बात कर रहे समाज से ति‍रस्‍कृत उस समुदाय की जि‍न्‍हें हम और आप किन्नर के नाम से जानते हैं। ज़्यादातर किन्नर ट्रेनों में तालि‍यां बजाकर और कि‍सी के जन्‍म पर उस घर में नाच गाकर अपना जीवन यापन करते हैं, पर लॉकडाउन में इनकी स्थिति बदतर होती जा रही है। पेश है Live VNS की एक खास रिपोर्ट।

विज्ञापन

मुम्बई जाने वाली ट्रेनें हो या गुजरात या फिर कोलकाता… जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से निकलती है उसपर किन्नर चढ़ते हैं और फिर हर जनरल और स्लीपर बोगी से एक ही आवाज़ आती है 'ए चिकने चल निकाल न, बीवी के लिए कितना ले कर जाएगा।' ये किन्नर सभी से 10 रुपये लेकर ही संतुष्ट हो जाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन लॉकडाउन में उनकी क्या हाल हुई है, जबकि ट्रेन का पहिये थमे हुए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं हो रहे, जो हो रहे हैं वो घरों की चाहरदीवारी में सीमित हैं, जिससे किन्नर बधाई गाने भी नही जा पा रहे हैं। इस मुश्किल को खत्म करने के लिए टीम Live VNS किन्नरों के हाल जानने उनके बसेरे पर पहुंची।

विज्ञापन

शहर के हुकुलगंज इलाके में रहने वाली सुंदरी किन्नर के साथ 30 किन्नर और रहती हैं जो बधाई गाने और ट्रेन में मांगने का काम करती हैं। सुंदरी ने बताया कि लॉकडाउन देश की आवश्यकता थी और यह लगाकर मोदी जी ने बहुत ही सही फैसला लिया पर ये इतने दिन रहेगा इस बात का हमे तनिक भी अंदाज़ा नही था। हमारे सारे काम बंद हैं ना कहीं मांगलिक आयोजन हो रहे हैं और नाही कहीं किसी के यहां संतान होने पर हम जा पा रहे हैं। साथ ही ट्रेन भी बंद है। ऐसे में हमारे सामने खाने के लाले पड़े हैं।

सुंदरी ने बताया कि पूरे देश मे सरकारी मदद की जा रही है। हमे सरकारों ने वोट देने का अधिकार तो दिया है पर हमें लाभ नही दिया। आज तक किसी भी अधिकारी ने हमारी सुध नही ली कि आखिर किन्नर समुदाय क्या कर रहा है।

ट्रेन में मांगने वाली किन्नर शिवानी ने बताया कि हम ट्रेन मांगने का काम करते हैं। ट्रेन बंद होने से खाने की दिक्कत होने लगी है अब। आज तक न किसी संस्था ने हमारी मदद की और ना ही कोई प्रशासनिक मदद मिली। हम चाहते हैं कि हमारी भी सरकार सोचे और हमारे समाज के लिए कोई व्यवस्था करे।

सुंदरी के साथ रहने वाली नाज़िया किन्नर की आंखें मीडिया को देख छलक उठीं। नाज़िया ने हांथ जोड़कर विनती की कि शासन हमारी मदद करे। हम किराए के मकान में रहते हैं। 38 दिन से हमारी कमाई शून्य है। राशन की किल्लत सबसे ज़्यादा है। सब समाज की तरह हमारे समाज के लिए भी अधिकारी सोचें और हमे सुविधा उपलब्ध कराएं।

https://varanasinews.today/wp-content/uploads/2020/05/the-blessings-of-auspiciousness-are-silent-now-these-people-are-folding-their-hands-with-just-this-appeal-2.jpeg

सुंदरी किन्नर ने बताया कि आस-पास के गरीबों की हम लोगों ने मदद की लेकिन अब हमारे पर अपना खुद का घर चलाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमारी मदद स्थानीय प्रशासन को करना चाहिए।

ट्रांस जेंडर के लिए कानून बनाकर सरकारें शायद उन्हें भूल गयी हैं। तभी हर वार्ड से बनी लिस्ट राशन के लिए इनका नाम पार्षदों ने नहीं भेजा। या फिर किसी अधिकारी को इनका ख्याल नही आया। फिलहाल इन सभी को सरकारी मदद की आस है और हमे उम्मीद है कि स्थानीय प्रशासन इनकीं हर संभव मदद करेगा।

देखें वीडियो 

 

 

 


--

-- 


People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Email:  cfr.pvchr@gmail.com
Website: www.pvchr.asia 
Blog: http://pvchr.blogspot.in/, https://testimony-india.blogspot.in/

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 
This message contains information which may be confidential and privileged. Unless you are the addressee or authorised to receive for the addressee, you may not use, copy or disclose to anyone the message or any information contained in the message. If you have received the message in error, please advise the sender by reply e-mail to cfr.pvchr@gmail.comand delete the message. Thank you.


उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत काल भैरव में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलो के 32 लोग फसे है जिन्हें लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास मध्यप्रदेश के विभन्न जिलो में पहुचवाने के सन्दर्भ में


---------- Forwarded message ---------
From: Deepak Ratan <deepakratan@gmail.com>
Date: Sun, May 3, 2020 at 9:46 AM
Subject: Re: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत काल भैरव में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलो के 32 लोग फसे है जिन्हें लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास मध्यप्रदेश के विभन्न जिलो में पहुचवाने के सन्दर्भ में
To: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>


वापस भेजने के संबंध में नीति बनाई जा रही है। कुछ रेलगाड़ी और बसें प्रारम्भ भी हो चुकी हैं। आपके क्षेत्र से जैसे ही वापसी के संबंध में व्यवस्था बन जायेगी आपको बता दिया जायेगा। कृपया इस संबंध में समाचार पत्र / टीवी पर भी नज़र बनाये रखें।

On Sat, 2 May 2020, 17:40 anup srivastava, <anup.pvchr@gmail.com> wrote:

सेवा में                                     2 मई, 2020

माननीय मुख्यमंत्री महोदय

मध्य प्रदेश सरकार,

विषय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत काल भैरव में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो के 32 लोग फसे है जिन्हें लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास मध्य प्रदेश के विभन्न जिलो में पहुचवाने के सन्दर्भ में |

महोदय,

आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत काल भैरव में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो के 32 लोग फसे है जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है | ये परिवार रोज दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है | जिससे उन्हें रोज मजदूरी मिलने के पश्चात् ही वो अपने दैनिक जरूरतों के सामान को खरीद पाते है | परन्तु दिनांक 23 मार्च 2020 से पूरे प्रदेश में चल रहे लाक डाउन के कारण यहाँ पर कई ऐसे परिवार है जिनके पास आज के समय में खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुए खरीदने के लिए न तो पैसे है और ना ही कोई विकल्प है |

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर व मानवीय मांग को संज्ञान में लेते हुए जरूरतमंद लोगो को अविलम्ब इनके मूल निवास मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो में पहुचाने की अविलम्ब व्यवस्था भी की जाय |

संलग्नक –

1.      मजदूरों की सूची |

 

 

प्रतिलिपि :

1.       पुलिस महानिरीक्षक, यातायात |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Website: www.pvchr.asia 
Blog: www.pvchr.blogspot.com

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 

 

                                                                                            

 

 


अब्दुल कलाम उर्फ बच्चा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ उम्र40 वर्ष निवासी ग्रामबीरभानपुर थाना रोहनिया तहसील राजातालाब जिला वाराणसी का रहने वाला है | पीड़ित व्यक्ति का निःशुल्क इलाज कीव्यवस्था की जाय या इसे आर्थिक रूप से मदद की जाय ताकि इसका इलाज हो सके और इसकेपरिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से हो सके |


From: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>
Date: Sun, May 3, 2020 at 2:42 PM
Subject: अब्दुल कलाम उर्फ बच्चा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ उम्र40 वर्ष निवासी ग्रामबीरभानपुर थाना रोहनिया तहसील राजातालाब जिला वाराणसी का रहने वाला है | पीड़ित व्यक्ति का निःशुल्क इलाज कीव्यवस्था की जाय या इसे आर्थिक रूप से मदद की जाय ताकि इसका इलाज हो सके और इसकेपरिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से हो सके |
To: <cmup@nic.in>
Cc: <dmvar@nic.in>, pvchr.india <pvchr.india@gmail.com>, Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>


सेवा में,                                    3 मई, 2020

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,

उत्तर प्रदेश सरकार,

लखनऊ |

महोदय,

आपका ध्यान इस और आकृष्ट करवाना चाहता हूँ कि अब्दुल कलाम उर्फ बच्चा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना रोहनिया तहसील राजातालाब जिला वाराणसी का रहने वाला है | जिसका पिछले काफी दिनों से हाइड्रोसील का इलाज चल रहा है | इसी समस्या के लिए उसने एक स्थानीय डॉक्टर से दवा लिया और दवा खाने के बाद दवा का दुष्परिणाम उसके हृदय पर हो गया | जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई | इसके बाद उसके परिवार वाले आनन-फानन में उसे लेकर हॉस्पिटल भागे वहां पता चला कि उसकी हालत अति गंभीर है | किसी तरह से परिवार ने कर्ज लेकर अपनी सामान बेचकर इलाज शुरू करवाया | लाक डाउन होने के कारण हर व्यक्ति के काम धाम बंद है और यह व्यक्ति अकेला परिवार में कमाने वाले वाला है इसके छोटे-छोटे बच्चे है | कमाई बंद होने से अब इसके पास पैसे नहीं है जिससे ये भोजन कर सके दवा तो बहुत दूर की बात है | जान बचानी है तो डॉक्टर की बात माननी पड़ेगी डॉक्टर ने कहा है कि पूर्ण बेड रेस्ट करना है तथा दवाई को कंटिन्यू चलाते रहना है | कुछ सामाजिक लोग जो हो सका इस शख्स की मदद किए परंतु अब यह असहाय है और पैसे के अभाव में इसके दवा बंद होने जा रही है ।

अब्दुल कलाम के घर में उनकी बीवी रेहाना बेगम, उनके दो बेटे, दो बेटियां हैं सभी छोटे हैं अब्दुल कलाम उनकी भूख मिटाने के बारे में सोचें या अपनी दवा करने की, पत्नी किसी तरह से लोगों से मदद मांग कर इलाज और भोजन का इंतजाम करती पर अब वह मायूस हो चुकी है क्योंकि अब कोई मदद मिलता नहीं दिख रहा अभी सरकार की तरफ से भी इस परिवार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ।

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित व्यक्ति का निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाय या इसे आर्थिक रूप से मदद की जाय ताकि इसका इलाज हो सके और इसके परिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से हो सके |

संपर्क - अब्दुल कलाम – 6387477945

संलग्नक –

1.       मरीज के इलाज की पर्ची |

2.       बैंक का डिटेल |

 

बैंक डिटेल -

इलाहाबाद बैंक, कचनार राजातालाब ।

खाता संख्या - 59135120501

IFSC - ALLA0212001

खाता धारक का नाम - रेहाना बेगम पत्नी अब्दुल कलाम

प्रतिलिपि –

1.      जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Website: www.pvchr.asia 
Blog: www.pvchr.blogspot.com

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr