Friday, 8 May 2020

वाराणसी जिला के सारनाथथानान्तर्गत पचकोसी रूप्पनपुर मलिन बस्ती में झारखंड के मजदूर को राशन प्रदान करने के सन्दर्भ में


From: PVCHR Communication <cfr.pvchr@gmail.com>
Date: Fri, May 1, 2020 at 4:06 PM
Subject: वाराणसी जिला के सारनाथथानान्तर्गत पचकोसी रूप्पनपुर मलिन बस्ती में झारखंड के मजदूर को राशन प्रदान करने के सन्दर्भ में
To: <dmvar@nic.in>
Cc: <dsovns08@gmail.com>, <foodsupplyup@gmail.com>, lenin <lenin@pvchr.asia>


सेवा में,                                                                     1 मई, 2020

    श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,

    जनपद-वाराणसी |

महोदय,

    विदित हो कि वाराणसी जिला के सारनाथ थानान्तर्गत पचकोसी रूप्पनपुर मलिन बस्ती में झारखंड निवासी मुर्शिद मो० न०-9766541971 तथा शुकरुद्दीन अपने परिवार सहित किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे जिससे उनके परिवार का खर्च चलता था| लेकिन सम्पूर्ण लाक डाउन के बाद काम के आभाव में उनका परिवार दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज है|   

उपरोक्त जगह में वाराणसी तथा आसपास जिला के लगभग बारह ऐसे दिहाड़ी मजदूरों का परिवार भी इससे प्रभावित है|

अत: महोदय से विनम्र निवेदन है कि इस गम्भीर मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करे जिससे इन दिहाड़ी मजदूरों के परिवार को राशन उपलब्ध कराया जा सके|

भवदीय

 

लेनिन रघुवंशी

सदस्य

जिला खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति, वाराणसी


प्रतिलिपि

1. जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |
2.   जिला आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |


--

-- 


People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Email:  cfr.pvchr@gmail.com
Website: www.pvchr.asia 
Blog: http://pvchr.blogspot.in/, https://testimony-india.blogspot.in/

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 
This message contains information which may be confidential and privileged. Unless you are the addressee or authorised to receive for the addressee, you may not use, copy or disclose to anyone the message or any information contained in the message. If you have received the message in error, please advise the sender by reply e-mail to cfr.pvchr@gmail.comand delete the message. Thank you.


यूपी: लॉकडाउन से चिकनकारी और ज़रदोज़ी के कारीगर हुएबर्बाद, व्यापारी भी संकटमें


From: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>
Date: Fri, May 1, 2020 at 8:03 PM
Subject: अति महत्वपूर्ण : यूपी: लॉकडाउन से चिकनकारी और ज़रदोज़ी के कारीगर हुएबर्बाद, व्यापारी भी संकटमें
To: <cmup@nic.in>
Cc: <dmluc@nic.in>, pvchr.india <pvchr.india@gmail.com>, Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>


अति महत्वपूर्ण

सेवा में,                                    1 मई, 2020

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,

उत्तर परदेश सरकार,

लखनऊ |

महोदय,

     आपका ध्यान ऑनलाइन न्यूज www.hindi.newsclick.in के इस खबर "यूपी: लॉकडाउन से चिकनकारी और ज़रदोज़ी के कारीगर हुए बर्बाद, व्यापारी भी संकट में" की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ | लॉकडाउन के चलते लखनऊ में चिकनकारी और ज़रदोजी का काम पूरी तरह से बंद हैं। इसके चलते हजारों की संख्या में कारीगर बेरोज़गार हो गए हैं और व्यापारी आर्थिक संकट की चपेट में हैं। अवध (लखनऊ) का प्रसिद्ध ज़रदोज़ी और चिकनकारी का काम लॉकडाउन में पूरी तरह ठप हो गया है। कारीगरों से व्यापारियों तक सभी आर्थिक मार का सामना कर रहे हैं। दिहाड़ी पर काम करने वाले कारीगरों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की मांग भी की है। दिनभर मेहनत कर के दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ करने वाले दिहाड़ी कारीगरों (शिल्पकार) के सामने घर चलाने का संकट पैदा हो गया है। तो वहीं व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए संकट से बाहर निकलने में एक-दो वर्ष लग सकते हैं। व्यापारियों का कहना है, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कोरोना के लॉकडाउन ने कारोबार को लगभग ख़त्म कर दिया है।

     अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इन मजदूरों को भी आर्थिक पॅकेज के रूप में सहायता प्रदान करवाते हुए इन्हें भी दैनिक जरूरतों की सभी सामग्री अविलम्ब उपलब्ध करवाने की कृपा करे |

संलग्नक –

1.       न्यूज का लिंक   

https://hindi.newsclick.in/UP-Chikankari-and-Zardozi-artisans-ruined-by-lockdown-traders-also-in-crisis

 

प्रतिलिपि –

1.      जिलाधिकारी महोदय, लखनऊ |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Website: www.pvchr.asia 
Blog: www.pvchr.blogspot.com

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 


 

यूपी: लॉकडाउन से चिकनकारी और ज़रदोज़ी के कारीगर हुए बर्बाद, व्यापारी भी संकट में

लॉकडाउन के चलते लखनऊ में चिकनकारी और ज़रदोजी का काम पूरी तरह से बंद हैं। इसके चलते हजारों की संख्या में कारीगर बेरोज़गार हो गए हैं और व्यापारी आर्थिक संकट की चपेट में हैं।

असद रिज़वी

 

01 May 2020


अवध (लखनऊ) का प्रसिद्ध ज़रदोज़ी और चिकनकारी का काम लॉकडाउन में पूरी तरह ठप हो गया है। कारीगरों से व्यापारियों तक सभी आर्थिक मार का सामना कर रहे हैं। दिहाड़ी पर काम करने वाले कारीगरों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की मांग भी की है। दिनभर मेहनत कर के दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ करने वाले दिहाड़ी कारीगरों (शिल्पकार) के सामने घर चलाने का संकट पैदा हो गया है। तो वहीं व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए संकट से बाहर निकलने में एक-दो वर्ष लग सकते हैं। व्यापारियों का कहना है, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कोरोना के लॉकडाउन ने कारोबार को लगभग ख़त्म कर दिया है।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अलावा देश के दूसरे हिस्सों और विदेशों में भी लखनऊ के ज़रदोज़ी और चिकन वस्त्रों की भारी मांग है। लखनऊ आने वाले पर्यटक यहाँ की ऐतिहासिक स्मारकों के बाद सबसे ज्यादा रुचि यहां के ज़रदोज़ी और चिकन के काम में दिखाते हैं।

व्यापारियों की माने तो यहाँ चिकन और ज़रदोज़ी के मिलाकर क़रीब 100 बड़े उद्यमी और 4000-5000 के लगभग छोटे और मंझले उद्यमी है। जिनका 80-90 प्रतिशत कारोबार विदेशी पर्यटकों से या निर्यात से होता है। इनमे प्रत्येक व्यापारी लाखों से करोड़ों रुपये प्रति वर्ष का कारोबार करता है।

इसके साथ 150-400 रुपये प्रति दिन पर काम करने वाले लखनऊ, हरदोई, मलीहाबाद, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर, काकोरी और रायबरेली आदि के लाखों कारीगरों की फ़ौज जुडी हुई है। इन कारीगरों का कहना है कि उनके कारख़ाने जो उनकी रोज़ी रोटी का एकमात्र ज़रिया हैं, वो लॉकडाउन की वजह से बंद है।

इन कारीगरों का कहना है कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से लेकर विदेशियों तक के लिए वह ज़रदोज़ी के वस्त्र तैयार करते हैं। उनकी बनाई हुईं साड़ियां, लहंगे और सूट सारी दुनिया में जाते हैं। लेकिन इस समय विदेश से मिलने वाले आर्डर भी नहीं आ रहे हैं और पैसे का लेन-देन बिल्कुल बंद है। ऐसे में घर का ख़र्चा चलना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।

सन् 2000 से ज़रदोज़ी का काम कर रहे आसिफ अली कहते हैं कि लखनऊ और आस-पास में ज़रदोज़ी कारीगरों की तादात लाखों में है और सभी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालांकि इनमें से 15 हज़ार कारीगर वस्त्र मंत्रालय (हस्तशिल्प) में पंजीकृत भी है।

वो सवाल उठाते हैं कि सरकार मज़दूरों और ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता दे रही है तो ज़रदोज़ी कारीगरों के साथ सौतेला रवैया क्यूँ है? सरकार कम से कम मंत्रालय में पंजीकृत कारीगरों की एक हज़ार रुपये से सहायता तो कर सकती है।

बता दें कि ज़रदोज़ी कारीगर प्रतिदिन 11 से 13 घंटे तक काम करने पर 300 से 400 रुपये प्रतिदिन कमाता है। इनको कारोबारी सप्ताह के अंत में शनिवार को एक साथ पूरे सप्ताह भुगतान करते हैं।

एक दूसरे कारीगर परवेज़ बताते है कि अभी उनको और बड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि लॉकडाउन खुलते ही तुरंत काम शुरू होना संभव नहीं है। अभी पुराना तैयार माल ही कारख़ानों में पड़ा है। जिसकी मज़दूरी का अभी तक भुगतान भी नहीं हुआ है। अब तक पहले का रुका भुगतान नहीं होगा हम भी नया काम शुरू नहीं करेंगे।

वो कहते हैं कि अचानक लॉकडाउन की घोषणा वजह से हज़ारों ज़रदोज़ी कारीगरों पुराना भुगतान भी बाक़ी है।

अंजुमन ज़रदोज़ान (ज़रदोज़ी कारीगरों का संगठन) कहता है कि मज़दूरों की तरह काम करने वाले कारीगरों को सरकार ने संकट के समय नज़रअंदाज़ कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष जियो आगा उर्फ़ नूर कहते हैं ज़रदोज़ी पहले से ही जीएसटी की मार का सामना कर रही थी। अब अनियोजित लॉकडाउन ने कारीगरों की कमर तोड़ दी है। वे कहते हैं कि अगर केंद्र और प्रदेश सरकार ने मदद नहीं की तो ज़रदोज़ी की कला ज़्यादा बच नहीं सकेगी और हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी।

जियो आगा आगे कहते हैं कि ज़रदोज़ी का काम बड़ी-बड़ी फैक्ट्री में नहीं छोटे-छोटे कमरों में किया जाता है, यही कारण है कि इसकी चमक शो-रूम में तो दिखती है लेकिन इसके पीछे कारीगरों की मेहनत किसी को नहीं दिखती है। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से 2400 से 2500 सौ रुपये प्रति सप्ताह कमाने वाला कारीगर बड़ी मुश्किल से ज़िन्दगी गुज़ार पा रहा है। केवल राजधानी लखनऊ में कई हज़ार कारखाने बंद हैं और कई लाख कारीगर खाली बैठा है।

चिकन कारोबार भी मुश्किल में

उधर चिकन कारीगर और मैन्युफैक्चरर भी कारोबार के अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित है। चिकन के लगभग सारे बड़े शोरूम लखनऊ में ही हैं। यहाँ हवाई अड्डे से लेकर पुराने शहर की तंग गलियों तक चिकन का कारोबार होता है।

चिकन कारोबार से जुड़े लोगों का अनुमान है कि कोरोना के चलते अब तक कुल दो हज़ार करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा इसके साथ जुड़े शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों से लेकर चिकन कारीगर तक आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

लखनऊ की चौक चिकन बाजार के व्यापारी ने बताया कि चिकनकारी का 90 प्रतिशत काम महिलाएँ करती हैं जो लखनऊ और आस-पास ज़िलों और गावों में रहती हैं। इसमें नए काम करने वाले को 150 रुपये और अनुभवी कारीगर को अधिकतम 300 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं।

चिकन मैन्युफैक्चरर भी मानते हैं कि कारीगरों को पैसे देने में देरी हो रही है। व्यापारी सुनील खन्ना कहते हैं कि यह समस्या अभी अगले 5-6 महीने बनी रहेगी। क्योंकि दुकानों पर न ग्राहक आएंगे (ख़ासकर पर्यटक) और न ही निर्यात का आर्डर मिलेगा। दूसरे प्रदेशों के बड़े व्यापारी बाज़ार की ख़राब हालत देखकर मैन्युफैक्चरर का पैसा रोके हैं। यही वजह की कारीगरों का भुगतान नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरर का तैयार माल भी कारीगरों के पास पड़ा है। लेकिन उनको भुगतान करने लिए पैसा नहीं है। इसलिए अभी वह माल वापिस नहीं लिया जा रहा है।  

लखनऊ की प्रसिद्ध कला चिकन के मैन्युफैक्चरर अब निराश नज़र आ रहे हैं। मैन्युफैक्चरर मुकेश रस्तोगी कहना है कि अभी कारोबार दोबारा ठीक होने में एक-दो साल लग सकते हैं।

तो वहीं, चिकन कारीगरी से जुड़ीं शमीम कहती हैं कि फिलहाल वह क़र्ज़ लेकर घर चला रही हैं। क्योंकि लॉकडाउन के चलते वह तैयार माल भी मैन्युफैक्चरर को नहीं भेज सकी हैं, जिससे उनका भुगतान नहीं हुआ है। उनका कहना यह (मार्च से मई) वह समय होता था जब पानी पीने की छुट्टी नहीं होती थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते अब कमाई लगभग बंद है।

वहीं, चिकनकारी का काम करके घर चलने वाली रेशमा कहती हैं कि अभी तक काम की कमी नहीं थी और पैसा भी समय से मिलता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद से काम और बक़ाया भुगतान दोनों नहीं मिला है। उनका कहना है कि वह 10-12 वर्षों से चिकन का काम बना रही हैं लेकिन ऐसा समय पहले कभी नहीं आया। जब घर में पैसे भी ख़त्म हो गए और काम भी नहीं मिल रहा है।

रेशमा कहती हैं कि वह एक नहीं तीन मैन्युफैक्चरर के साथ काम करती हैं। पहले अगर एक जगह काम नहीं मिलता था तो दूसरी जगह से काम मिल जाता था और गुज़ारा हो जाता था।लेकिन इस बार कोई उम्मीद नहीं है और तीन बच्चों का पालन पोषण अकेले करना है।

वही चिकनकारी से पहले कपड़े पर डिज़ाइन की छपाई करने वाले भी आर्थिक मार का सामना कर रहे है। छपाईकार रियाज़ अहमद कहते हैं कि घर में जमा पैसों से काम चल रहा है। नया कोई काम नहीं है। नए काम के लिए मालूम किया तो दुकानदार ने कहा जून 15 के बाद ही  संपर्क करना। रियाज़ अहमद कहते हैं जब घर में पैसे ख़त्म हो जायेगे तो दो वक़्त की रोटी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

 


जौनपुर जिले के विकास खंड - रामपुर के भगवानपुर ग्राम के मुसहर ग्राम प्रधान महिला के सन्दर्भ में

From: PVCHR Communication <cfr.pvchr@gmail.com>
Date: Sun, May 3, 2020 at 10:16 AM
Subject: अर्जेंट मामला: जौनपुर जिले के विकास खंड - रामपुर के भगवानपुर ग्राम के मुसहर ग्राम प्रधान महिला के सन्दर्भ में
To: <cmup@nic.in>
Cc: lenin <lenin@pvchr.asia>



सेवा में,

    श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय,

    उत्तरप्रदेश सरकार,

    लखनऊ |

महोदय,

विदित हो कि हमारे कार्यालय को सूचना मिली कि नगीना पत्नी श्री पंधारी वनवासी को दिनांक 2 मई, 2020 को उसके नंबर पर 7388901675 इस 8369483016 नंबर से तक़रीबन 8 बजे सुबह फ़ोन आया की हम मडियाहूँ तहसील से पटेल बोल रहे है गौसाला बनवाने के सम्बन्ध में दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर आकर कर दो नही तो पुलिस लेकर आयेगे तुम्हे मारकर टांगकर ले जायेंगे|

महोदय, नगीना नगीना देवी पत्नी श्री पंधारी मुसहर निवासी ग्राम-भगवानपुर, विकास खंड – रामनगर ,जिला – जौनपुर की रहने वाली है| नगीना रवि पुत्र अज्ञात के भट्टे पर काम रही थी| पंचायत चुनाव वर्ष 2014-15 में सुरक्षित महिला सीट निर्धारित होने के कारण रवि ने पीड़िता के पति को बहला फुसलाकर उसे ग्राम प्रधान का उम्मीदवार घोषित कर दिया| जिस पर पीड़िता की जीत हुई |

पीड़िता के पद भार सम्भालने के उपरांत ग्राम पंचायत का पूरा कार्य रवि द्वारा किया और कराया जाने लगा| पीड़िता को बिना बताये सम्बन्धित रजिस्टर/ प्रपत्र पर उसका अगुठा लगवाया जाता था | जो भी ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाये गये| विद्यालय की चहारदीवारी मध्यान्ह भोजन, मनरेगा के अंतर्गत समस्त कार्य रवि ने करवाया | ग्राम पंचायत के मद में जो भी पैसा आता पीड़िता को बैंक ले जाकर सिर्फ उससे अंगूठा लगवाया पीड़िता ने जब इस सम्बन्ध में रवि  से खर्च के विवरण के बारे में पूछती तो वह दोनों पति पत्नी को काट कर नदी में फेक देने की धमकी देता था| इसी भय से वह दुबारा कुछ भी पूछने की हिम्मत नही जुटा पाते| इस संबध में संस्था ने कई जगह शिकायत की थी|

महोदय, यही नहीं पीड़िता के पुत्र को नाबालिक लड़के के साथ बलात्कार के मामले में भी फसाया गया| अभी वह जेल में बंद है| अभी डर से पीड़िता परिवार सहित जिला संतरविदास नगर (भदोही) के डोमनपुर स्थित गया सिंह के ईट भट्टे पर मजदूरी कर रही है|

अतः महोदय, आपसे निवेदन है कि उक्त मामले में उच्च स्तरीय जाँच का आदेश करे जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियो के ख़िलाफ़ न्यायसंगत धारा के अंतर्गत कार्यवाही का आदेश करे|

 

भवदीय

 

लेनिन रघुवंशी

संयोजक

मानवाधिकार जननिगरानी समिति

 


--

-- 


People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Email:  cfr.pvchr@gmail.com
Website: www.pvchr.asia 
Blog: http://pvchr.blogspot.in/, https://testimony-india.blogspot.in/

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 
This message contains information which may be confidential and privileged. Unless you are the addressee or authorised to receive for the addressee, you may not use, copy or disclose to anyone the message or any information contained in the message. If you have received the message in error, please advise the sender by reply e-mail to cfr.pvchr@gmail.comand delete the message. Thank you.



--
Lenin Raghuvanshi
Founder and CEO
People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)
An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008
SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India
Mobile no.+91-9935599333
Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट,सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसीपहुचवाने के सन्दर्भ में



---------- Forwarded message ---------
From: MumbaiCity Collector <collector.mumbaicity@maharashtra.gov.in>
Date: Sat, May 2, 2020 at 3:58 PM
Subject: RE: महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट,सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसीपहुचवाने के सन्दर्भ में
To: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>, Shri. Uddhav Balasaheb Thackeray (Chief Minister) <CM@maharashtra.gov.in>
Cc: shripadshiradkar@gmail.com <shripadshiradkar@gmail.com>, Chandrakant Thorat <rdc.mumbaicity@maharashtra.gov.in>, sdomsdest@gmail.com <sdomsdest@gmail.com>, sdoeastrmsuburban@gmail.com <sdoeastrmsuburban@gmail.com>, pvchr.india <pvchr.india@gmail.com>, Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>, cp.mumbai@mahapolice.gov.in <cp.mumbai@mahapolice.gov.in>


Sir/Madam,

       As per order of Government of Maharashtra dated 01/05/2020. In the area of Commissioner of Police Mumbai, the inter State and inter District travelling permission will be given by Police Department. Please contact your local Police Station in Mumbai.

Thanking you,

 

Regards,


From: anup srivastava [anup.pvchr@gmail.com]
Sent: Saturday, May 02, 2020 3:46 PM
To: Shri. Uddhav Balasaheb Thackeray (Chief Minister)
Cc: shripadshiradkar@gmail.com; Chandrakant Thorat; MumbaiCity Collector; sdomsdest@gmail.com; sdoeastrmsuburban@gmail.com; pvchr.india; Dr. Lenin Raghuvanshi; cp.mumbai@mahapolice.gov.in
Subject: महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट,सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसीपहुचवाने के सन्दर्भ में

सेवा में                                      2 मई, 2020

माननीय मुख्यमंत्री महोदय

महाराष्ट्र सरकार,

विषय : महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट, सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसी पहुचवाने के सन्दर्भ में |

महोदय,

आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट, सिंध्वाघाट, वाराणसी के मजदूर ऐसे है जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है | ये परिवार रोज दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है | जिससे उन्हें रोज मजदूरी मिलने के पश्चात् ही वो अपने दैनिक जरूरतों के सामान को खरीद पाते है | परन्तु दिनांक 23 मार्च 2020 से पूरे प्रदेश में चल रहे लाक डाउन के कारण यहाँ पर कई ऐसे परिवार है जिनके पास आज के समय में खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुए खरीदने के लिए न तो पैसे है और ना ही कोई विकल्प है | ऐसी स्थिति में ये परिवार भुखमरी के कगार पर पहुच सकता है |

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर व मानवीय मांग को संज्ञान में लेते हुए जरूरतमंद परिवारों को अविलम्ब इनके मूल निवास वाराणसी पहुचाने की अविलम्ब व्यवस्था भी की जाय |

संपर्क –

1.      +91 75059 13268

संलग्नक –

1.      मजदूरों के पास की प्रति |

2.      अधर कार्ड की प्रति |

 

 

प्रतिलिपि :

1.       जिलाधिकारी, मुंबई |

2.       मुंबई पुलिस कमिश्नर, मुंबई |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Website: www.pvchr.asia 
Blog: www.pvchr.blogspot.com

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 

महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट,सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसीपहुचवाने के सन्दर्भ में




---------- Forwarded message ---------
From: Shri. Uddhav Balasaheb Thackeray (Chief Minister) <CM@maharashtra.gov.in>
Date: Sat, May 2, 2020 at 5:36 PM
Subject: FW: महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट,सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसीपहुचवाने के सन्दर्भ में
To: CP <cp.mumbai@mahapolice.gov.in>
Cc: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>




माननिय श्री / श्रीमती

धन्यवाद, 

आपला "ईमेल" मुख्यमंत्री कार्यालयास प्राप्त झाला असून तो पुढील कार्यवाहीसाठी संबंधीत विभागास पाठविण्यात आला आहे. 


नोंदणी शाखा,

मुख्यमंत्री कार्यालय.
 

From: anup srivastava [anup.pvchr@gmail.com]
Sent: Saturday, May 02, 2020 3:46 PM
To: Shri. Uddhav Balasaheb Thackeray (Chief Minister)
Cc: shripadshiradkar@gmail.com; Chandrakant Thorat; MumbaiCity Collector; sdomsdest@gmail.com; sdoeastrmsuburban@gmail.com; pvchr.india; Dr. Lenin Raghuvanshi; cp.mumbai@mahapolice.gov.in
Subject: महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट,सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसीपहुचवाने के सन्दर्भ में

सेवा में                                      2 मई, 2020

माननीय मुख्यमंत्री महोदय

महाराष्ट्र सरकार,

विषय : महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट, सिंध्वाघाट, वाराणसी के फसे मजदूरों को लाक डाउन के समय उन्हें उनके मूल निवास वाराणसी पहुचवाने के सन्दर्भ में |

महोदय,

आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि महाराष्ट्र के इण्डियन इस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे, पवाई मुंबई में नक्खीघाट, सिंध्वाघाट, वाराणसी के मजदूर ऐसे है जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है | ये परिवार रोज दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है | जिससे उन्हें रोज मजदूरी मिलने के पश्चात् ही वो अपने दैनिक जरूरतों के सामान को खरीद पाते है | परन्तु दिनांक 23 मार्च 2020 से पूरे प्रदेश में चल रहे लाक डाउन के कारण यहाँ पर कई ऐसे परिवार है जिनके पास आज के समय में खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुए खरीदने के लिए न तो पैसे है और ना ही कोई विकल्प है | ऐसी स्थिति में ये परिवार भुखमरी के कगार पर पहुच सकता है |

अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर व मानवीय मांग को संज्ञान में लेते हुए जरूरतमंद परिवारों को अविलम्ब इनके मूल निवास वाराणसी पहुचाने की अविलम्ब व्यवस्था भी की जाय |

संपर्क –

1.      +91 75059 13268

संलग्नक –

1.      मजदूरों के पास की प्रति |

2.      अधर कार्ड की प्रति |

 

 

प्रतिलिपि :

1.       जिलाधिकारी, मुंबई |

2.       मुंबई पुलिस कमिश्नर, मुंबई |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Website: www.pvchr.asia 
Blog: www.pvchr.blogspot.com

Like us on facebook: http://www.facebook.com/pvchr

 

 

                                                                                            

  r