Monday 30 March 2020

अति महत्वपूर्ण : बदायूं जिले के 9 ग्रामो के 38 परिवार है जो बहुत ही मुश्किल का सामना कर रहे है


अति महत्वपूर्ण
सेवा में,                                         30 मार्च, 2020
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ |
महोदय,
      आपका ध्यान दिनांक 29 मार्च, 2020 के ऑनलाइन समाचार पोर्टल बदायूं एक्सप्रेस” के इस खबर “38 परिवार है जो बहुत ही मुश्किल का सामना कर रहे हैकी ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ | जिसमे बदायूं की सामाजिक संस्था समग्र विकास समिति ने बदायूं के 9 गाँव के 72 ऐसे परिवारों की सूची बनाई है जो परिवार कोरोनावायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन की वजह से इनके घरों में भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गई है |
      अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इन मजदूरों को अविलम्ब सभी आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित व्यक्तियों को अविलम्ब निर्देशित करने की कृपा करे | जिससे इन 72 परिवारों को इस संकट के समय भुखमरी से बचाया जा सके |

संलग्नक :
ऑनलाइन समाचार पोर्टल बदायूं एक्सप्रेस” का लिंक

प्रतिलिपि :
1.       जिलाधिकारी, बदायूं |
2.       जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, बदायूं |
3.       जिला आपूर्ति अधिकारी, बदायूं |

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी
सीईओ
मानवाधिकार जननिगरानी समिति
+91-9935599333

No comments:

Post a Comment