Thursday 30 April 2020

उत्तर प्रदेश केवाराणसी जिले के रेलवे क्रासिंग गेट न. 3, तुलसीपुर पंचपेडवा, मडुआडीह के परिवार काराशन कार्ड बनवाने के सन्दर्भ में


From: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>
Date: Sun, Apr 26, 2020 at 2:21 PM
Subject: उत्तर प्रदेश केवाराणसी जिले के रेलवे क्रासिंग गेट न. 3, तुलसीपुर पंचपेडवा, मडुआडीह के परिवार काराशन कार्ड बनवाने के सन्दर्भ में
To: <cmup@nic.in>
Cc: <dmvar@nic.in>, <dsovns08@gmail.com>, <foodsupplyup@gmail.com>, pvchr.india <pvchr.india@gmail.com>, Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>


सेवा में,                                26 अप्रैल, 2020

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,

उत्तर प्रदेश सरकार,

लखनऊ |

विषय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रेलवे क्रासिंग गेट न. 3, तुलसीपुर पंचपेडवा, मडुआडीह के परिवार का राशन कार्ड बनवाने के सन्दर्भ में |

महोदय,

     आपको यह अवगत करवाना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले राजलक्ष्मी प्रजापति पत्नी हरीश मिश्रा, वाराणसी के रेलवे क्रासिंग गेट न. 3, तुलसीपुर पंचपेडवा, मडुआडीह की निवासी है | इनकी दो पुत्रिया राजनंदनी मिश्रा और ऐश्वर्य लक्ष्मी  मिश्रा है | जिनका राशन कार्ड आज तक नहीं बना है जिससे इन्हें सरकार द्वारा दिए जा रहे खाद्यान्न नहीं मिल पाता है | ये सभी किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे थे और राशन कार्ड न होने से इनको सस्ते दर पर अनाज नहीं मिल पाने से ये महंगे दामो पर दुकानों से राशन खरीदकर अपने परिवार का गुजर बसर किसी प्रकार से कर रहे थे |

लेकिन इस समय सम्पूर्ण प्रदेश में लगे लॉक डाउन की वजह से इन मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रहा है और इस समय लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए ये सभी गरीब परिवार अपने अपने घरो में रहकर सरकार का सहयोग कर रहा है | ऐसी स्थिति में इस परिवार के लिए अब खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है | कमाई न होने के कारण ये कुछ भी खरीद पाने में असमर्थ है |

अतः आपसे अनुरोध है कि इस परिवार का अविलम्ब राशन कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित करने की कृपा करे | साथ ही इन सभी परिवारों को आधार कार्ड के आधार पर अविलम्ब राशन उपलब्ध कराने की कृपा करे |

संपर्क –

1.      हरीश मिश्रा - 9794811941

 

संलग्नक – परिवार का विवरण –

1.      राजलक्ष्मी प्रजापति (मुखिया) का आधार कार्ड

2.      हरीश मिश्रा  (पति)

3.      राजनंदनी मिश्रा (पुत्री)

4.      ऐश्वर्य लक्ष्मी  मिश्रा (पुत्री)

 

प्रतिलिपि –

1.       जिलाधिकारी, वाराणसी |

2.       जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

3.       जिला आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

सदस्य

जिला खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति, वाराणसी

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Websitewww.pvchr.asia 
Blogwww.pvchr.blogspot.com

Like us on facebookhttp://www.facebook.com/pvchr

 


No comments:

Post a Comment