Friday 17 April 2020

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कई इलाको में Oasis company को दिए गए टेंडर वाली राशन की दुकानों परसर्वर खराब होने के कारण कई कई घंटो तक लाइन लगने के बावजूद राशन न मिल पाने के सन्दर्भमें


From: anup srivastava <anup.pvchr@gmail.com>
Date: Thu, Apr 16, 2020 at 1:03 PM
Subject: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कई इलाको में Oasis company को दिए गए टेंडर वाली राशन की दुकानों परसर्वर खराब होने के कारण कई कई घंटो तक लाइन लगने के बावजूद राशन न मिल पाने के सन्दर्भमें
To: <cmup@nic.in>
Cc: <dmvar@nic.in>, <dsovns08@gmail.com>, <foodsupplyup@gmail.com>, <commvar@nic.in>, pvchr.india <pvchr.india@gmail.com>, Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>


सेवा में,                                         16 अप्रैल, 2020

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,

उत्तर प्रदेश सरकार,

लखनऊ |

विषय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कई इलाको में Oasis company को दिए गए टेंडर वाली राशन की दुकानों पर सर्वर खराब होने के कारण कई कई घंटो तक लाइन लगने के बावजूद राशन न मिल पाने के सन्दर्भ में |  

महोदय,

आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि वाराणसी जिला प्रशासन जहाँ एक तरफ तत्परता से इस लॉक डाउन के समय नागरिको तक राशन और जरुरत के सामानों को अविलम्ब पहुचा रहा है वही दूसरी तरफ Oasis company  को दिए गए टेंडर वाले राशन के दुकानों पर सर्वर खराब होने के कारण नागरिको को 10  किलो राशन के लिए चार पांच बार दुकानों पर आना पद रहा है | बावजूद इसके 5  घंटे लाइन में लग रहने के बाद भी खाली हाथ घर वापस जाना पद रहा है | विदित हो कि 6  महीने से जनपद में न तो कागज का रोल दिया गया है नहीं बैटरी चार्जर उपलब्ध कराया जा रहा है जैसे तैसे जोड़कर वितरण कराया जा रहा है | लखनऊ स्थित उच्च अधिकारी भी ऐसी समस्याओं का निदान कराने में असफल हैं | ये हाल वाराणसी के कई इलाको का है |

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने की कृपा करे जिससे देश में बढे लॉक डाउन की अवधि का पूरे गाईड लाइन के साथ पालन हो सके और नागरिको को बिना असुविधा के राशन उपलब्ध हो सके |

संलग्नक –

1.       दुकानों पर लोगो की लाइन की फोटो |

प्रतिलिपि –

1.      जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी |

2.      जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

3.       जिला आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

4.       मण्डलायुक्त, वाराणसी परिक्षेत्र |

 

भवदीय

डा0 लेनिन रघुवंशी

सदस्य

जिला खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति, वाराणसी

 

Lenin Raghuvanshi

Founder and CEO

People's Vigilance Committee on Human Rights (PVCHR)

An initiative of Jan Mitra Nyas ISO 9001:2008

SA 4/2 A Daulatpur, Varanasi - 221002 India

Mobile no.+91-9935599333

Email:  lenin@pvchr.asia
Websitewww.pvchr.asia 
Blogwww.pvchr.blogspot.com

Like us on facebookhttp://www.facebook.com/pvchr

 


No comments:

Post a Comment