Sunday 5 April 2020

उत्तर प्रदेश केवाराणसी जिले के फूलपुर थाने के गाँव में मुसहरो को खाने की सामग्री न देकर उन्हेंबुरी तरीके से मारने पीटने और उनकी झोपडिया जलाने के सन्दर्भ में

From: anup srivastava <minority.pvchr@gmail.com>
Date: Sat, Apr 4, 2020 at 11:14 PM
Subject: उत्तर प्रदेश केवाराणसी जिले के फूलपुर थाने के गाँव में मुसहरो को खाने की सामग्री न देकर उन्हेंबुरी तरीके से मारने पीटने और उनकी झोपडिया जलाने के सन्दर्भ में
To: <cr.nhrc@nic.in>
Cc: <sgnhrc@nic.in>, <dg-nhrc@nic.in>, <registrar-nhrc@nic.in>, <jst.nhrc@nic.in>, <js-nhrc@nic.in>, <nhrcestt@nic.in>, covdnhrc <covdnhrc@nic.in>, pvchr.india <pvchr.india@gmail.com>, Dr. Lenin Raghuvanshi <lenin@pvchr.asia>, ionhrc <ionhrc@nic.in>, jrlawnhrc <jrlawnhrc@hub.nic.in>, Section Officer SB-2 NHRC <so7.nhrc@nic.in>, <ar6.nhrc@nic.in>


सेवा में,                                 4 अप्रैल, 2020
श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
नई दिल्ली |
विषय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के फूलपुर थाने के गाँव में मुसहरो को खाने की सामग्री न देकर उन्हें बुरी तरीके से मारने पीटने और उनकी झोपडिया जलाने के सन्दर्भ में |
महोदय,
     आपका ध्यान जन सन्देश टाईम्स (https://jansandeshtimes.page/article/modee-kit-ko-lekar-phoolapur-ke-thaane-gaanv-mein-jamakar-bavaal-inspektar-ka-sir-phata-kaee-pulisak/X6lLUb.html ) कि इस खबर"मोदी किट को लेकर फूलपुर के थाने गांव में जमकर बवाल, इंस्पेक्टर का सिर फटाकई पुलिसकर्मी घायल, कई मड़ईयां फूंकी" की और आकृष्ट कराना चाहता हूँ कि फूलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के थाना गांव में शनिवार की शाम मोदी किट (अनाज) को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया | आज 4 अप्रैल 2020 को शाम करीब साढ़े सात बजे मोदी किट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ | इसमें एक पक्ष गांव के दबंगों का था और दूसरा मुसहरों का | विवाद का कारण यह पता चला कि मुसहरों को मोदी किट नहीं दिया जा रहा था | लॉक डाउन के समय मुसहरो की स्थिति भुखमरी के कगार पर हो गयी है जिसके कारण वो लोग मोदी किट का खाद्यान्न लेने हेतु कोशिश करते रहे |
जब मुसहरो को मोदी किट का राशन नहीं मिला तो मुसहर अर्जी लेकर फूलपुर थाने गए | इसके बाद दोनों पक्षों को समझाने के लिए थाने के दरोगा और सिपाही व एक अन्य पुलिसकर्मी मौके वहां मौके पर पहुंचे | उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया | लेकिन सवर्णों द्वारा बार बार राशन नहीं देने की बात पर पुनः विवाद बढ़ गया | विवाद के बाद हाथ पाई शुरू हो गयी जिसमे दोनों पक्षों के लोग घायल हुए और पुलिस कर्मी भी घायल हुए | इसी बीच मुसहरों की मड़इयों को आग के हवाले कर दिया गया | इसके बाद पुलिस द्वारा एकतरफा कार्यवाही करते हुए मुसहर बस्ती में दबिश दी जा रही है | जिससे वहां की महिलाये और बच्चे पता नहीं कहा चले गए है, उनकी खोजबीन करना अत्यंत आवश्यक है | इस समय पुरी बस्ती में दहशत का माहौल व्याप्त है |
अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना व इस संवेदनशील समय लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए इसकी उच्च स्तरीय स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए मुसहरो की जली हुई झोपड़ियो के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के साथ उनके खाद्य सामग्री के साथ साथ उनके रहने का भी व्यवस्था अविलम्ब कराने की कृपा करे | इसके साथ ही घायल पुलिस कर्मी, घायल सवर्ण और घायल मुसहरो का भी मेडिकल कराते हुए उन्हें अविलम्ब चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई जाय | इसके साथ ही यह भी पता करना आवश्यक है कि मुसहरो को कितना चोट लगा है क्योकि मुसहरो कि एक भी फोटो सामने नहीं आ सकी जबकि पुलिसकर्मियों व सवर्णों के घायल लोगो की फोटो सामने आयी है | मुसहर बस्ती में मडई के जलने की तस्वीर सामने आयी है |

भवदीय
डा0 लेनिन रघुवंशी
संयोजक
मानवाधिकार जननिगरानी समिति
+91-9935599333

अनाज वितरण को लेकर फूलपुर के थाने गांव में जमकर बवाल, दरोगा समेत कई घायल
April 4, 2020 • जनसंदेश न्यूज • वाराणसी-चंदौली

डीएम बोले, कराई जायेगी उच्चस्तरीय जांच, नहीं बचेंगे वारदात को अंजाम देने वाले लोग
इंस्पेक्टर का सिर फटा, कई पुलिसकर्मी घायल
एसपीएआरए ने घटना को बताया जातीय संघर्ष, थाने गांव सील, फोर्स तैनात

जनसंदेश न्यूज
वाराणसी। 
फूलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के थाना गांव में शनिवार की शाम अनाज वितरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मुसहर समुदाय के लोग उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इस हमले में फूलपुर के इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। खबर है कि उग्र भीड़ ने पुलिस का टियर गन और एक मोबाइल छीन लिया है। पुलिस की एक बाइक भी कूंच दी गई है। इसी बीच हुए संघर्ष में कई मुसहरों की मड़इयां फूंक दी गई हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। समूचे इलाके को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान से मूसहर समुदाय के लोगों से जमीन के पट्टे को लेकर तनातनी चल रही थी। यही ंविवाद जातीय संघर्ष का सबब बन गया।
घटनाक्रम के मुताबिक फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अनाज आदि बांटे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष गांव के दबंगों का था और दूसरा मुसहरों का। बताया जा रहा है कि विवाद का असली कारण मुसहरों को अनाज देने में आनाकानी की जा रही थी। मुसहर समुदाय का कहना था कि वो भी बीजेपी के अनन्य समर्थक हैं। ग्राम प्रधान उनके साथ भेदभाव की नीति अपना रही थी।

अनाज की दिक्कत को लेकर परेशान मुसहर अर्जी लेकर फूलपुर थाने पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों को समझाने के लिए थाने के दरोगा लक्ष्मण शर्मा और सिपाही अमित व एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले मुसहर समुदाय के लोगों को समझाया और बाद में दूसरे पक्ष को शांति बरतने को कहा। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस कर्मियों की एक बाइक ईंटों से कूंच दी गई। इसी बीच मुसहरों की मड़इयों को आग के हवाले कर दिया गया। दरोगा व सिपाहियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप लगाया गया कि मुसहर समुदाय के लोगों ने पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा लक्ष्मण शर्मा ने फूलपुर के इंस्पेक्टर सनवर अली को घटना की सूचना दी तो वो रात करीब पौने आठ बजे मौके पर पहुंचे। वो भी विवाद को सुलझा पाने में नाकाम रहे। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मौके पर ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में इंस्पेक्टर सनवर अली और सिपाही आनंद सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। खबर है कि पुलिस की एक टियर गन और मोबाइल फोन भी गायब है।

इस घटना को आगामी प्राधानी के चुनाव को भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस गांव में दो मुसहर बस्तियां हैं। दोनों दोनों बस्तियों के लोग गोलबंद होकर दूसरे पक्ष से भिड़ गए थे। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस बीच मुसहर समुदाय के लोग गांव छोड़कर भाग गये है। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस बड़े पैमाने पर दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मारतंड प्रताप सिंह समेत तमाम पुलिस अफसर व कई थानों फोर्स  आरोपितों को पकड़ने में जुटी हुई है। समूचे इलाके को सील कर दिया गया है। एसपीआरए मारतंड प्रताप सिंह ने इस घटना को जातीय संघर्ष बताया है। वो यह नहीं बता सके कि विवाद किस बात शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

आपसी रंजीश का मामला-डीएम 
घटना की गहन पड़ताल करने के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने देर रात जनसंदेश टाइम्स को बताया कि मुसहर समुदाय का ग्राम प्रधान से पट्टे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को अनाज के वितरण की बात आई तो तनातनी बढ़ गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष संघर्ष करने लग गये। उन्होंने बताया कि इलाकाई थाना पुलिस कोरोना के चलते परेशान हाल लोगों को राहत पहुंचाने और लॉकडाउन व कानून व्यवस्था में जुटी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि मोदी किट बांटे जाने की बात कोरी अफवाह है। इसमे कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला आपसी रंजीश का प्रतीत हो रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जायेगी और दोषियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।  

No comments:

Post a Comment